27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाअसम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब! 

असम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब! 

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा स्वयं वहां मौजूद रहे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं की निगरानी की।

Google News Follow

Related

असम के मशहूर गायक और बॉलीवुड स्टार जुबीन गर्ग के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। महज़ 55 वर्ष की आयु में उनके अचानक चले जाने से संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा स्वयं वहां मौजूद रहे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की की गयी|

जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का दूसरा पोस्टमार्टम एम्स और जीएमसीएच गुवाहाटी के डॉक्टरों की देखरेख में किया गया। इसके बाद उन्हें अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ले जाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए अपार भीड़ उमड़ पड़ी। तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखा कि सड़कें लोगों से भरी पड़ी थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते यह अंतिम संस्कार दुनिया के चौथे सबसे बड़े अंतिम संस्कारों में दर्ज हो गया है। इससे पहले माइकल जैक्सन, पोप फ्रांसिस और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में इसी तरह की भीड़ देखने को मिली थी।

गुवाहाटी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग अपने प्रिय कलाकार को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री सरमा ने भी सोशल मीडिया पर लगातार जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संगीत में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि अधिक से अधिक लोग अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 10 बीघा भूमि पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए जुबीन गर्ग को असम ही नहीं, पूरे देश ने अपनी आवाज़ और प्रतिभा के लिए हमेशा याद रखेगा। उनके गीत और संगीत सदैव फैंस के दिलों में जीवित रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

भारत की बढ़ती ताकत से अमेरिका समेत महाशक्तियों की बढ़ी चिंता! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें