30.1 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमदेश दुनियाबीईएल भर्ती अलर्ट: 17 पदों पर आवेदन, 8 जुलाई अंतिम तिथि!

बीईएल भर्ती अलर्ट: 17 पदों पर आवेदन, 8 जुलाई अंतिम तिथि!

​बीईएल की ओर से सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए जारी 17 रिक्तियों में इलेक्ट्रॉनिक्स के 10, मैकेनिकल के 5 और इलेक्ट्रिकल के 2 पद शामिल हैं।

Google News Follow

Related

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने विभिन्न विषय के अनुसार फिक्स्ड टेन्योर (निश्चित कार्यकाल) आधार पर सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (ई-I) के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति की अवधि 15 वर्ष या रिटायरमेंट की तारीख (60 वर्ष), जो भी पहले हो, तक होगी।

बीईएल की ओर से सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए जारी 17 रिक्तियों में इलेक्ट्रॉनिक्स के 10, मैकेनिकल के 5 और इलेक्ट्रिकल के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ आर्मी/नेवी/एयर फोर्स के जेसीओ रैंक के पूर्व-सैनिक, जिनके पास क्वालिफिकेशन के बाद 15 वर्ष का अनुभव हो आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘एजीएम (एचआर एवं प्रशासन), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बीईएल-सेना स्कूल रोड, नंदमबक्कम, चेन्नई-600089, तमिलनाडु’ पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।​ 

यह भी पढ़ें-

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता तक, अतुल अग्निहोत्री की अलग पहचान! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें