31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियामध्य रेल ने मनाया संविधान दिवस, महाप्रबंधक ने किया उद्देशिका का सामूहिक...

मध्य रेल ने मनाया संविधान दिवस, महाप्रबंधक ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन!

इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने तथा उनके अनुरूप कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Google News Follow

मध्य रेल द्वारा गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्थित हेरिटेज भवन के फोयर में भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। कार्यक्रम में मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर उसमें निहित मूलभूत आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने तथा उनके अनुरूप कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

मध्य रेल प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराना था।

उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस नागरिकों को संविधान में निहित अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है।

मध्य रेल ने इस आयोजन को मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए अपने विभिन्न मंडलों और कारखानों में भी संविधान दिवस मनाया। इन सभी स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इसके माध्यम से मध्य रेल ने संवैधानिक मूल्यों के सम्मान और उनके संरक्षण के प्रति अपनी संस्थागत प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें