29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाएक्सपर्ट ने बताया पाक ड्रोन हमलों की रणनीति, सेना कर रही नाकाम​!

एक्सपर्ट ने बताया पाक ड्रोन हमलों की रणनीति, सेना कर रही नाकाम​!

जिन एयरबेस को निशाना बनाया गया, उनमें से एक रावलपिंडी के पास है, जिसका इस्तेमाल वीआईपी उड़ानों के लिए किया जाता है।

Google News Follow
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को लगातार नुकसान हो रहा है फिर भी उसकी नापाक हरकत रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब भारत ने उसके तीन एयरबेस को टारगेट कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने कहा भारत का पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर अटैक करना बहुत जरूरी था।

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने इन तीन एयरबेस पर हमला किया है, यह काफी महत्वपूर्ण है। तीनों एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में स्थित हैं, जो भारतीय सीमा से करीब 100 से 300 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जिन एयरबेस को निशाना बनाया गया, उनमें से एक रावलपिंडी के पास है, जिसका इस्तेमाल वीआईपी उड़ानों के लिए किया जाता है।

उन्होंने एयरबेस की अहमियत बताते हुए आगे कहा, “पीएम से लेकर बड़े-बड़े वीवीआईपी यहां से उड़ान भरते हैं। यहीं पर पाकिस्तान वायुसेना के परिवहन विभाग का मुख्यालय भी है। दूसरा बेस जिसमें पाकिस्तान ने मिसाइल स्टोरेज कर रखा है। यहां परमाणु हथियार भी हैं। तीसरे एयरबेस में फाइटर एयरक्राफ्ट भी हैं, इसीलिए, यह तीनों काफी महत्वपूर्ण हैं। भारतीय सेना, पाकिस्तानी सेना के दिल पर वार कर रही है।”

पाकिस्तान की नापाक हरकत को उन्होंने एक रणनीति का नाम दिया। बोले- “यह ड्रोन भारतीय डिफेंस सिस्टम के गैप के बारे में जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। पाकिस्तान एक रणनीति के तहत यह जानना चाहता है कि भारत के डिफेंस सिस्टम में कहां खामी है। इसके बाद पाकिस्तान ड्रोन दाग सकता है।

हालांकि, हमारी वायुसेना उनके सभी ड्रोन को तबाह करने में सक्षम है और हम कर भी रहे हैं। पाकिस्तान के ड्रोन जो भी भारत की ओर भेजे जा रहे हैं, उनकी एक की कीमत 50 हजार डॉलर है। वहीं, पाकिस्तान बीती दो रात से इलेक्ट्रॉनिक सेंसर डाटा इकट्ठा कर रहा है।”
यह भी पढ़ें-

बिहार: सेना के जज्बे को सलाम, 72 घंटे में ढेर हुए पाक ड्रोन-मिसाइल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें