29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: सेना के जज्बे को सलाम, 72 घंटे में ढेर हुए पाक...

बिहार: सेना के जज्बे को सलाम, 72 घंटे में ढेर हुए पाक ड्रोन-मिसाइल​!

पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है और भारतीय सेना की ओर से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 72 घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया।

Google News Follow

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई का जवाब भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस को टारगेट कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है और भारतीय सेना की ओर से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 72 घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया।

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि मैं भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करता हूं। उन्होंने बहुत धैर्य के साथ पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों का ऐसा जवाब दिया है कि महज 72 घंटे के अंदर पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों, उनके सैन्य प्रतिष्ठानों और पुलिस स्टेशनों को नष्ट कर दिया है। सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को भारत ने मार गिराया है।

उन्होंने पाकिस्तान को चेताया, ” पाकिस्तान अगर अभी भी नहीं संभला तो भारत सख्त कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान लगातार भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है। लेकिन, हमारी वायुसेना का राफेल गुरुर है। राफेल के होने से हमारी डिफेंस में अभूतपूर्व समृद्धि आई है। भारत के एयर डिफेंस में जो उपकरण इस्तेमाल किया जा रहा है वह पाकिस्तान के किसी भी हमले को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।”

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं। सीसीएस की बैठक हो या फिर दूसरी बैठकें। खुफिया विभाग से लगातार पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह लगातार संवाद कर रहे हैं। भारतीय सेना को खुली छूट दी गई है वह अपनी रणनीति के तहत पाकिस्तान की नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाब दें।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया। भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया था कि अगर वह इसके जवाब में कोई भी हरकत करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत की ओर पाकिस्तान से दागे गए सभी ड्रोन और मिसाइल को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: राजकुमार राव ने सुनाई वेडिंग स्टोरी, बोले- नहीं की कोई रस्म​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें