29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाबॉलीवुड: राजकुमार राव ने सुनाई वेडिंग स्टोरी, बोले- नहीं की कोई रस्म​!

बॉलीवुड: राजकुमार राव ने सुनाई वेडिंग स्टोरी, बोले- नहीं की कोई रस्म​!

​ भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने रिलीजिंग डेट को बदल दिया, साथ ही सिनेमाघरों पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया।

Google News Follow
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म की कहानी शादी और टाइम लूप के इर्द-गिर्द घूमती है। आईएएनएस से बात करते हुए एक्टर ने कहानी के इस एंगल को अपनी असल जिंदगी से जोड़ते हुए बताया कि दोनों ने शादी की रस्मों से इतर पार्टी को तवज्जो दी थी।

आईएएनएस ने जब राजकुमार राव से पूछा कि वह शादी की कौन-सी रस्म को बार-बार दोहराना चाहेंगे, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनकी शादी में पारंपरिक रस्में जैसे संगीत या हल्दी नहीं निभाई गई थीं।

उन्होंने कहा, “मेरी शादी में, हमने संगीत या हल्दी जैसी रस्में नहीं कीं। हमने बस पार्टियां कीं, पहले दिन, दिन में एक पार्टी हुई, फिर उसी दिन रात में एक और पार्टी हुई। इसके बाद अगला दिन शादी का था और उसी रात को फिर से पार्टी हुई। यह पहले से ही लूप में था!”​ राजकुमार ने कहा, “हमने पूल पार्टी और व्हाइट पार्टी जैसी थीम पार्टियां की थीं।”

फिल्म के सेट के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “सेट पर माहौल पार्टी जैसा होता था, लेकिन सिर्फ रात के समय में! फिल्म की शूटिंग मई-जून की भीषण गर्मी में हुई थी। दिन के समय इतनी गर्मी होती थी कि एसी भी ठंडी हवा देने की पूरी कोशिश करता था, लेकिन कोई खास असर नहीं होता था।

इसलिए रात की शूटिंग ज्यादा बेहतर और मजेदार होती थी। हमने ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन बहुत मजे किए, क्योंकि हम सभी एक जैसे हैं। सभी को अपने काम से प्यार था और सबने फिल्म को पूरी लगन के साथ पूरा किया।”

बता दें कि ​भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने रिलीजिंग डेट को बदल दिया, साथ ही सिनेमाघरों पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया।

मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को ‘इंस्टाग्राम’ पोस्ट पर लिखा, “हाल ही में हुईं घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। हम लोग इस फिल्म का जश्न सबके साथ सिनेमाघरों में मनाने को उत्सुक थे, लेकिन देश पहले है, जय हिंद।”

फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है। फिल्म में तनिष्क बागची ने संगीत दिया है, वहीं इरशाद कामिल ने गाने लिखे हैं।

​यह भी पढ़ें-

महबूबा मुफ्ती की अपील: भारत करे पाकिस्तान संग शांति की पहल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें