29.1 C
Mumbai
Friday, October 16, 2026
होमदेश दुनियानाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला, बोले- वे मेरे...

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला, बोले- वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे!

जम्मू-कश्मीर में मीडिया से बात करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वे एक बहुत नेक आदमी थे। सारी जिंदगी उन्होंने गरीबों की मदद की।"

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और नेकदिल इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में बिताई थी।

जम्मू-कश्मीर में मीडिया से बात करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वे एक बहुत नेक आदमी थे। सारी जिंदगी उन्होंने गरीबों की मदद की।”

उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर का कश्मीर से खास लगाव था और वे बार-बार यहां आते थे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “वे बार-बार यहां आते थे और मैं उनसे मुलाकात करता था। एक शादी समारोह में भी हम लोग एक साथ मिले थे और मैंने उनके साथ डांस भी किया था।”

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नाना पाटेकर लोगों के मुश्किल हालात को समझते थे। उन्हें सुबह उनके जाने की दुखद खबर मिली। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने अभी हाल ही में गोवा में अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग की थी।

उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “सुबह इनके जाने की बहुत दुखद खबर सुनी। मैं अपनी ओर से दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुआ करता हूं कि उन्हें स्वर्ग में जगह मिले।”

फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर बहुत नरमी थी। वे कभी भी धर्म या मजहब नहीं देखते थे। उनका ध्यान हमेशा इस बात पर रहता था कि सामने वाले इंसान का दुख क्या है और उसकी तकलीफ क्या है।

उन्होंने कहा, “उनके अंदर नरमी थी। उन्होंने कभी मजहब नहीं देखा। वे देखते थे कि इंसान का दुख क्या है, उसकी तकलीफ क्या है और उसकी तकलीफ को दूर करने की कोशिश करते थे। नाना पाटेकर एक जबरदस्त एक्टर थे और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। गरीबों के लिए किए गए उनके काम और उनकी इंसानियत को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।”

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें