32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियानमो भारत की फास्ट ट्रेनें 16 नवंबर से होंगी शुरू, दिल्ली-मेरठ का...

नमो भारत की फास्ट ट्रेनें 16 नवंबर से होंगी शुरू, दिल्ली-मेरठ का सफर होगा तेज!

ई फास्ट ट्रेनें कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी, बल्कि केवल पांच प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी। इनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं।

Google News Follow

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 16 नवंबर 2026 से फास्ट ट्रेनें शुरू की जाएंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की इस पहल से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

नई फास्ट ट्रेनें कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी, बल्कि केवल पांच प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी। इनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं।

नई व्यवस्था के तहत आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी केवल 8 मिनट में तय होगी। गाजियाबाद से बेगमपुल पहुंचने में 28 मिनट और आनंद विहार से बेगमपुल तक 36 मिनट लगेंगे। वहीं, सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर 50 मिनट से कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

एनसीआरटीसी के अनुसार, सुबह और शाम के व्यस्त समय में दोनों दिशाओं में दो-दो फास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। सुबह 8 बजे और 8:30 बजे तथा शाम 6 बजे और 6:30 बजे इनका संचालन होगा। इस तरह प्रतिदिन आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

ये सेवाएं नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। मौजूदा नमो भारत ट्रेनें पहले की तरह प्रत्येक 10 मिनट में उपलब्ध रहेंगी।

वर्तमान में कॉरिडोर पर प्रतिदिन लगभग 1.1 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। नमो भारत पांच करोड़ पैसेंजर जर्नी का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। एनसीआरटीसी को उम्मीद है कि नई सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता घटने से यातायात तथा प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

एनसीआरटीसी ने यात्रियों से स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड देखने और प्लेटफॉर्म पर होने वाली घोषणाओं के अनुसार ट्रेन में सवार होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें