28.2 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में एच1एन1 के 2400 से ज्यादा केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर:...

दिल्ली में एच1एन1 के 2400 से ज्यादा केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर: मंत्री पंकज सिंह!

स्वास्थ्य मंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं।

Google News Follow
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एच1एन1 और इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, अधिकारियों और डॉक्टरों से मरीजों के इलाज, आइसोलेशन सुविधाओं और अस्पतालों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। सरकार की ओर से अस्पतालों में आइसोलेशन रूम, जरूरी सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा रहा है।

पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एच1एन1 के लक्षण काफी हद तक मौसमी फ्लू जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द और अन्य फ्लू संबंधी शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि डॉक्टरों को किसी मरीज में हाई ग्रेड फीवर या गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो आवश्यकतानुसार उसका टेस्ट कराया जाता है। वहीं, सामान्य मामलों में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उपचार देकर मरीजों को घर भेज दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मरीजों को अस्पतालों में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब तक एच1एन1 के करीब 2400 से अधिक मामले सामने आए हैं। अन्य प्रकार के इन्फ्लुएंजा के मामलों को मिलाकर यह संख्या लगभग 3100 से 3200 से अधिक हो सकती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि संक्रमित मरीजों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मौजूदा स्थिति ऐसी नहीं है जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से भयभीत होने की जरूरत पड़े।

अस्पतालों की तैयारियों पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी पर मौजूद हैं। ओपीडी, इमरजेंसी और जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्थाओं को तैयार रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर यह देख रही हैं कि सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। सरकार का फोकस मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने पर है।

लोगों में बढ़ती चिंता के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने खास तौर पर पैनिक से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मौसमी फ्लू की तरह सामने आ रहा है और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, शरीर में दर्द या अन्य परेशानी महसूस होती है तो वह दिल्ली सरकार के अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय सलाह और उपचार ले सकता है। वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें