पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर से उनका विशेष जुड़ाव था। उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ए. बालकृष्णन के साथ मुलाकात की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाले ए. बालकृष्णन जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।
उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विवेकानंद केंद्र के संपूर्ण परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ए. बालकृष्णन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”विवेकानंद शिला स्मारक और विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन से गहरा दुख हुआ है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्रसेवा में समर्पित विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे ए. बालकृष्णन के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवनधर्म मानकर उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रकार्य, समाज जागरण, शिक्षा और संगठन निर्माण में स्वयं को समर्पित रखा।
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ए. बालकृष्णन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ”विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। एक सच्चे कर्मयोगी और जीवनव्रती कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया।
