महाराष्ट्र में सूखे पर राज्य सरकार का फैसला, 19 और तालुकों में होगा फसल सर्वेक्षण!

कृषि आयुक्तालय ने 5 अक्टूबर को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि जिन 265 तालुकों में ट्रिगर-1 लागू है, वहां 100 प्रतिशत फसल पंचनामा तुरंत पूरा किया जाए।

महाराष्ट्र में सूखे पर राज्य सरकार का फैसला, 19 और तालुकों में होगा फसल सर्वेक्षण!

State-governments-decision-on-drought-in-Maharashtra-Crop-surveys-to-be-conducted-in-19-more-talukas

महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण बने सूखे जैसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में पंचनामा और सर्वेक्षण का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। कृषि आयुक्तालय ने 5 अक्टूबर को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि जिन 265 तालुकों में ट्रिगर-1 लागू है, वहां 100 प्रतिशत फसल पंचनामा तुरंत पूरा किया जाए।

सरकार के निर्देश के अनुसार इन 265 तालुकों में पंचनामा भौतिक और डिजिटल दोनों तरह से किया जाएगा। संबंधित किसानों के हस्ताक्षर लेने के साथ ही इन पंचनामों को ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के स्तर पर सार्वजनिक भी करना होगा।

इसके अलावा ट्रिगर-1 की सूची वाले 265 तालुकों के अलावा 19 अन्य तालुकों में भी सूखे की गंभीरता का आकलन किया जाएगा। इन 19 तालुकों में प्रमुख 5 फसलों का 20 प्रतिशत सर्वेक्षण और जमीनी जांच करने को कहा गया है। इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार कर कृषि आयुक्तालय के माध्यम से मंत्रिमंडल उपसमिति के सामने रखी जाएगी।

सरकारी पत्र के साथ जारी परिशिष्ट के अनुसार अतिरिक्त सर्वेक्षण के लिए 8 जिलों के कुल 19 तालुकों को शामिल किया गया है। इनमें नांदेड़, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, भंडारा, नासिक, सतारा और सांगली जिले शामिल हैं।

इनमें नांदेड़ जिले के मुदखेड़, मुखेड़ और अर्धापुर, चंद्रपुर के जिवती, ब्रह्मपुरी और बल्लारपुर, गोंदिया जिले के आमगांव, देवरी, सालेकसा और गोंदिया, वर्धा जिले के कारंजा, भंडारा जिले के मोहाड़ी और तुमसर, नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर, चांदवड़ और निफाड, सातारा जिले के पाटण और सांगली जिले के शिराला और वालवा तालुक शामिल हैं।

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का तुरंत और सख्ती से पालन करने को कहा है। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कृषि विभाग को ई-मेल के जरिए भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-
विपक्षी सांसदों का मार्च रोका; राहुल-प्रियंका हिरासत में
इज़राइल फ़्लाईदुबई के ‘उस’ प्लेन को मार गिराने के लिए तैयार था
Exit mobile version