32 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियायूरोपीय संघ से रणनीतिक साझेदारी, भारत ने ईपी अध्यक्ष का जताया आभार!

यूरोपीय संघ से रणनीतिक साझेदारी, भारत ने ईपी अध्यक्ष का जताया आभार!

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जापान के रक्षा राज्य मंत्री कियोशी ओदावारा से संक्षिप्त बातचीत की। यह मुलाकात शूमैन सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में हुई।

Google News Follow

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। वहीं, ब्रुसेल्स में आयोजित तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम 2026 के उद्घाटन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय संसद (ईपी) की अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने भारत और यूरोपीय संसद के बीच हाल के उच्चस्तरीय संवादों का उल्लेख किया। भारत व यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उन्होंने मेत्सोला के समर्थन का आभार जताया। संजय सेठ बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हैं। वह यहां ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में शामिल हुए हैं।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जापान के रक्षा राज्य मंत्री कियोशी ओदावारा से संक्षिप्त बातचीत की। यह मुलाकात शूमैन सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में हुई।

दोनों पक्षों ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की टोक्यो में होने वाली ‘2 प्लस2’ वार्ता का भी उल्लेख किया गया। इस वार्ता से भारत और जापान के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक एवं रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद रक्षा राज्यमंत्री की यह यात्रा दोनों पक्षों के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम है।

इस समझौते ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक आधार तैयार किया है। उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के मोगामी श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत जेएस नातोरी का निरीक्षण किया। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और जापान के बीच समुद्री क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के गहरे विश्वास और साझा संकल्प का प्रतीक है।

दोनों देश कानून के शासन पर आधारित स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस सहयोग को क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

दौरे के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के अड्डे का दौरा किया और मोगामी श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत जेएस नातोरी को देखा।

यह भी पढ़ें-

अमित शाह का बड़ा ऐलान; कश्मीर में लश्कर का आखिरी ज्ञात स्थानीय आतंकी ढेर

साइक्लोन अकवान होगा और तेज़; आंध्र प्रदेश, ओडिशा तट के लिए ऑरेंज अलर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें