समिति ने अपनी पिछली रिपोर्ट में कहा था कि आधुनिक हवाई युद्ध की चुनौतियों को देखते हुए विमानों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और छठी पीढ़ी के विमानों के विकास व खरीद की प्रक्रिया तेज की जाए।
इस संबंध में, छठी पीढ़ी के (6जी) विमानों के अधिग्रहण से संबंधित विस्तृत स्थिति रिपोर्ट और ऐसे विमानों की खरीद के लिए संभावित समय-सीमा के साथ तैयार की गई कोई रूपरेखा, समिति के अवलोकनार्थ की-गई-कार्रवाई विवरण प्रस्तुत करते समय दी जाए।
अतः, आज के अधिक हवाई-केंद्रित आधुनिक युद्ध में भारत की हवाई क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए, समिति चाहती है कि ‘की-गई-कार्रवाई विवरण’ प्रस्तुत करते समय उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) के विकास और निर्माण के संबंध में प्रगति रिपोर्ट भी समिति के अवलोकनार्थ प्रस्तुत की जाए।
फायरिंग के बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अलर्ट
