29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियानई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, नितिन नवीन से...

नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, नितिन नवीन से भी मुलाकात! 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने 'एक्स' पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "'नए भारत' के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इन मुलाकातों की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “‘नए भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री।”

मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

इससे पहले सीएम योगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। मेरठ पहुंचकर उन्होंने सावन माह में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्। भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों पर जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।”

उन्होंने कहा कि भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति, पंथ, प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भगवान महादेव से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हुए ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया।

कांवड़ यात्रा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को नई दिल्ली रवाना हुए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें