29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर 2026 तक बढ़ाए!

पश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर 2026 तक बढ़ाए!

उधना–मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09033 को 26 नवंबर तक और मालदा टाउन–उधना ट्रेन संख्या 09034 को 29 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Google News Follow

Related

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और विभिन्न मार्गों पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे अलग-अलग तिथियों तक संचालित किए जाएंगे। इससे त्योहारों और आगामी यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09207 का संचालन 27 नवंबर 2026 तक तथा भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस ट्रेन संख्या 09208 का संचालन 26 नवंबर तक बढ़ाया गया है।

उधना–मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09033 को 26 नवंबर तक और मालदा टाउन–उधना ट्रेन संख्या 09034 को 29 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। हालांकि, ट्रेन 09033 का 24 सितंबर और 1 अक्टूबर तथा ट्रेन 09034 का 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को संचालन नहीं होगा।

सूरत–छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09065 के फेरे 20 अक्टूबर से 17 नवंबर और छपरा–सूरत ट्रेन संख्या 09066 के फेरे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

प्रतापनगर–लालकुआं ट्रेन संख्या 09119 को 29 नवंबर तथा लालकुआं–प्रतापनगर ट्रेन संख्या 09120 को 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। प्रतापनगर–मऊ ट्रेन संख्या 09195 और मऊ–प्रतापनगर ट्रेन संख्या 09196 के फेरे क्रमशः 28 और 29 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

अहमदाबाद–मंगलुरु ट्रेन संख्या 09424 को 27 नवंबर और मंगलुरु–अहमदाबाद ट्रेन संख्या 09423 को 28 नवंबर तक विस्तारित किया गया है। गांधीधाम–भागलपुर ट्रेन संख्या 09451 और भागलपुर–गांधीधाम ट्रेन संख्या 09452 का संचालन क्रमशः 27 और 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

साबरमती–हरिद्वार ट्रेन संख्या 09425 को 19 अक्टूबर से 23 नवंबर तथा हरिद्वार–साबरमती ट्रेन संख्या 09426 को 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसी तरह ओखा–शकूर बस्ती ट्रेन संख्या 09523 और शकूर बस्ती–ओखा ट्रेन संख्या 09524 के फेरे क्रमशः 20 अक्टूबर से 24 नवंबर और 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

वेरावल–हरिद्वार ट्रेन संख्या 09203 को 20 अक्टूबर से 24 नवंबर और हरिद्वार–वेरावल ट्रेन संख्या 09204 को 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक विस्तारित किया गया है। भावनगर टर्मिनस–शकूर बस्ती ट्रेन संख्या 09257 को 16 अक्टूबर से 27 नवंबर और वापसी ट्रेन संख्या 09258 को 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलाया जाएगा।

इंदौर–हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09309 का संचालन 27 नवंबर तथा हजरत निजामुद्दीन–इंदौर ट्रेन संख्या 09310 का संचालन 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09207 , 09208 , 09033 , 09065 , 09119 , 09195 , 09424 , 09451 , 09425 , 09523 , 09203 , 09257 तथा 09309 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 01.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,550फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें