30.4 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमदेश दुनिया“आतंकवादी हमलों के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े!”

“आतंकवादी हमलों के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े!”

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ का बयान

Google News Follow

Related

पहलगाम आतंकी हमले को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी यादें अभी तक ताज़ा हैं। इस बीच यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में एक संयुक्त बयान जारी किया है। इस भयावह हमले की उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत स्थित आयरिश दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ईयू का यह बयान साझा किया। ईयू ने इस हमले को “निंदनीय” बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

अपने बयान में ईयू ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे हमलों के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। इस कठिन समय में उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हम आतंकवादी हमलों के खिलाफ हैं और यूरोपीय संघ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। इस हिंसक कृत्य की हम कड़ी निंदा करते हैं।

ईयू ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों ने भी इस हमले की बरसी पर 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह घटना बेहद घृणित थी और किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। इज़राइल, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के दूतावासों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए 26 निहत्थे नागरिकों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। इनमें 25 पर्यटक और एक पोनीवाला शामिल था। इस हमले के बाद भारत ने 7-8 मई की रात को योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इस पूरे अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। भारत ने उस समय स्पष्ट कर दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति ‘शून्य सहनशीलता’ की है और किसी भी रूप में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

कविता दास की बॉयफ्रेंड महफूज खान के घर संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भीषण गर्मी का कहर, महाराष्ट्र में 7 मौतें: कई राज्यों में पारा 45°C के पार

कर्नाटक के होमस्टे में अमेरिकी पर्यटक से दुष्कर्म

‘₹5 करोड़ न चुका पाने की वजह से जेल नहीं गया’ कर्ज विवाद पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें