29 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाजम्मू-कश्मीर: श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी; 21...

जम्मू-कश्मीर: श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी; 21 श्रद्धालु मरे, 40 घायल!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

शिवखोरी में देव दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस 150 फीट नीचे गिरने की घटना प्रकाश में आयी है| इस सड़क दुर्घटना में 21 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और 40 श्रद्धालु घायल हो गए| हादसा जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में पुंछ हाईवे पर हुआ| जानकारी के अनुसार इस बस में सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले हैं। 

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार बस श्रद्धालुओं को जम्मू से यहां शिवखोरी देवदर्शन ले जा रही थी। इसी दौरान अखनूर के टांडा इलाके में ड्राइवर ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी| इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है|

इस बीच, जम्मू के जिला कलेक्टर के अनुसार इस जगह पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और घायलों को अखनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बस में सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले हैं और यह बस शिवखोड़ी जा रही थी| इसी दौरान बस घाटी में जा गिरी| उन्होंने बताया कि यहां बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और घायलों को अखनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दुख जताया है|

यह भी पढ़ें-

LS 2024: देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर हमला, ‘राहुल गांधी’ का मुंगेरीलाल के हसीन सपने…’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें