अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने टेक्सास के डलास इलाके में बढ़ते इस्लामीकरण के बारे में बयान सुर्खियों में आया है। गिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े नेता है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि जब आप किसी लोकल मॉल में जाते हैं, तो आपको ऐसा लगता है कि आप डलास में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हैं। इस बयान ने इस्लामीकरण के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।
“रियल अमेरिकाज़ वॉइस” के साथ एक इंटरव्यू में ब्रैंडन गिल ने डलास की बदलती सांस्कृतिक पहचान के बारे में चिंता जताई। गिल ने दावा किया कि उनके वोटर डलास के एक मॉल में पाकिस्तानी माहौल महसूस कर रहे हैं, जिसे वह एक समस्या मानते हैं। उन्होंने इसकी तुलना पाकिस्तान से की। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदें स्थानीय परिवारों की ज़मीन पर बनाई जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि बड़े पैमाने पर इस्लामिक स्थलांतर उस अमेरिका को खत्म कर रहा है जिसे वह जानते और प्यार करते हैं। गिल ने आरोप लगाया कि डलास के कुछ हिस्सों में डेमोग्राफिक बदलावों ने लोकल इलाकों के कल्चरल बनावट को काफी बदल दिया है।
गिल ने आगे कहा, “जब आप वोटर्स को अपने लोकल मॉल जाने की बात करते हुए सुनते हैं और आप आस-पास देखते हैं और आपको लगता है कि आप डलास, टेक्सास में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हैं, तो यह एक प्रॉब्लम है। आप हमारी कम्युनिटी, हमारे संस्कृति, उन जगहों को देख रहे हैं जिन्हें हम जानते हैं और प्यार करते हैं, वे पूरी तरह से बदल गई हैं।”
बैंडन गिल की पत्नी, डेनिएल डिसूज़ा, मशहूर इंडियन-अमेरिकन लेखक और ट्रंप के सहयोगी दिनेश डिसूज़ा की बेटी हैं। पाकिस्तान के बारे में गिल के बयान पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूज़र्स ने लिखा कि गिल सिर्फ़ अपनी इंडियन-अमेरिकन पत्नी को खुश करने के लिए पाकिस्तान का ज़िक्र कर रहे थे। एक यूज़र ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा कि गिल नई दिल्ली में रहने के इतने आदी हो गए हैं कि उनके लिए पाकिस्तान से नफ़रत करना नैचुरल हो गया है।
बैंडन गिल टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट को रिप्रेजेंट करते हैं। 2024 में चुने जाने के बाद से, वह अपने मज़बूत स्थलांतर विरोधी रुख और शरिया-फ्री अमेरिका जैसे कैंपेन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक बिल पेश किया है जो सोमालिया से आने वाले इमिग्रेंट्स पर 25 साल का बैन लगाएगा।
यह भी पढ़ें:
सुरक्षा से भुगतान सहयोग तक, भारत-मलेशिया के बीच छह अहम समझौते संपन्न!
फ्रांस के राष्ट्रपति की यात्रा से पहले 114 राफेल जेट्स की डील को हरी झंडी देने की तैयारी में भारत
टी20 विश्व कप: यूएसए के खिलाफ भारत की लगातार जीत, ऐतिहासिक रिकॉर्ड!



