28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामापापुआ न्यू गिनी में भीषण भूस्खलन: 100 से ज्यादा लोगों की मरने...

पापुआ न्यू गिनी में भीषण भूस्खलन: 100 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर !

Google News Follow

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, यहां एंगा प्रांत में काओकालम गांव के पास स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे आए भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। पपुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में भूस्खलन से कम से कम 100 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। राहत-बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला भी जा चुका है।

 एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन दक्षिण प्रशांत द्वीप पर बसे देश पापुआ न्यू गिनी में हुआ। देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर (370 मील) उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकालम गांव में भारतीय समयानुसार आज सुबह करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ, जो पहाड़ों की तलहटी में बसा है। लैंडस्लाइड की घटना में करीब 100 लोगों की मौत होने की खबर है। लोगों की लाशें मलबे के नीचे दबी मिलीं। जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी में सुबह करीब 3 बजे लोग नींद के आगोश में थे कि अचानक पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया। मौसम खराब होने के चलते बारिश हुई थी तो ऊपर से मलबे के साथ कीचड़ भी आया, जिसके नीचे दबने से घर तबाह हो गए। सो रहे लोग और उनका सामान मलबे में दब गया। घायलों ने भूस्खलन की खबर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाई। जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था, लेकिन तब तक लोग दम तोड़ चुके थे।

इस भूस्खलन से गांव का पोर्गेरा शहर से संपर्क कट गया है। यह शहर अपनी सोने की खदानों के लिए चर्चित है। लारुमा ने कहा कि सड़कों के बंद होने की वजह से लोगों में आवश्यक जरूरतों की आपूर्ति को लेकर चिंता बैठ गई है, क्योंकि यह भी साफ नहीं है कि यह मलबा कब तक हटेगा और जरूरी चीजें लोगों तक कैसे पहुंचेंगी। उन्होंने पपुआ न्यू गिनी सरकार और एनजीओ से तत्काल सहायता भेजने का आह्वान किया।

 यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव 2024: अंतिम दो चरण होगा निर्णायक; फिर खिलेगा ‘कमल’?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें