28.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर,7 जिंदा जले!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर,7 जिंदा जले!

Google News Follow

​सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर दोपहर कार और ट्रक की ​भिड़ंत​ में कार ​में सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे।​अनियंत्रित कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो बच्चों सहित सात लोग जिंदा जल गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसा सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में हुआ।

​जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई| आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि ट्रक में रूई भरी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो पुरुष, तीन महिला व दो बच्चे शामिल है। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि अभी जले हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि गैस की वजह से ही कार ने भिड़ते ही आग पकड़ ली। हादसे के दौरान नजदीकी लोगों ने उन्हें बचाने की भी कोशिश की। लेकिन, कार के दरवाजे लॉक होने की वजह से उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। कार जिस ट्रक से भिड़ी उसमें रुई भरी हुई थी। जिसने भी आग पकड़ ली। लपटें उठती देख चालक ट्रक से उतरकर फरार हो गया।​

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें