29.5 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 10 की...

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 10 की मौत, 58 घायल !

इस भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल बैठक बुलाकर गृह सचिव को जांच के आदेश दिये हैं|वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सेना की भी मदद ली गई है|

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया है|इस हादसे में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि 58 लोग घायल हो गए हैं|इस भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल बैठक बुलाकर गृह सचिव को जांच के आदेश दिये हैं|वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सेना की भी मदद ली गई है|

घायलों को मध्य प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जाएगा|हरदा से भोपाल तक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है।ताकि मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके|

हरदा-भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण: घायलों के लिए हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है।घायलों का इलाज हमीदिया और भोपाल के एम्स में चल रहा है|हरदा आपदा राहत कार्य के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष एसीएस मोहम्मद सुलेमान हैं|इनमें अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य भी शामिल हैं|

पीएम मोदी ने जताया शोक: पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है| इसके अलावा पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है|

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड UCC : लिव इन का करना होगा रजिस्ट्रेशन, बच्चे का क्या होगा?    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें