30.7 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमदेश दुनियादो महीने में शत-प्रतिशत वयस्कों को लग जाएगी Corona की पहली डोज

दो महीने में शत-प्रतिशत वयस्कों को लग जाएगी Corona की पहली डोज

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। दो महीने बाद भारत में 100 फीसदी युवाओं को कोरोना का पहला डोज लगभग लग जाएगा। अब तक  इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा जहां शाट प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो चुका है।  इधर , स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना की पहली खुराक देने वाला देश बन गया है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 60.7 फीसदी को कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। जबकि 18.1  करोड़ लोगों ने कोरोना की दूसरी खुराक ले चुके हैं।

डेढ़ करोड़ से भी अधिक वैक्सीन की नई खेप जारी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल वयस्कों की आबादी 94 करोड़ है, जिनमें से   60.7 फीसदी  से भी अधिक लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। ,वहीं आगामी अक्टूबर माह में 80 करोड़ से अधिक वयस्कों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल जाएगी।  दरअसल, पहले कोरोना वैक्सीन की सीमित उत्पादन के कारण इसकी उपलब्धता सर्व सुलभ नहीं थी, लेकिन अब वैक्सीन का उत्पादन तेजी से होने लगा है और राज्यों को पर्याप्त डोज उपलब्ध कराये जा  रहे हैं। गुजरात में उत्पादन शुरू होने के बाद देश में कोवैक्सिन की आपूर्ति में सुधार देखने को मिल रहा है। राज्यों के पास कोवैक्सिन का भंडारण बढ़ने लगा है। मंगलवार को केंद्र ने डेढ़ करोड़ से भी अधिक वैक्सीन की नई खेप जारी की है।  पिछले कुछ दिन में कंपनी की ओर से करीब 30 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई  है।

सिर्फ वैक्सीन ही बचाएगी जान:  दुनिया में कोरोना महामारी आतंक अभी जारी है। इससे बचाव के लिए एकमात्र वैक्सीन ही है। दुनियाभर में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जोरों पर चल रहा है।  भारत में अब तक कोरोना के टीकों की कुल 56.64 करोड़ खुराक दी गई हैं। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि वायरस का डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को संक्रमित कर सकता है।
 
भारत में 60 फीसदी से ज्यादा आबादी को लगी पहली डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर एक ई-बक जारी की है। इस ई-बुक में मंत्रालय ने दावा किया है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोगों की टीका दिया गया है। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में लगाए गए कुल टीकों में से 62.54 फीसदी ग्रामीण इलाकों में लगाए गए हैं और 36.30 फीसदी शहरी इलाकों में। वहीं, 1.16 फीसदी टीकाकरण को शहरी या ग्रामीण किसी भी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। मंत्रालय ने यह भी बताया है कि अभी तक के कुल टीकाकरण में 52.5 फीसदी खुराकें पुरुषों को दी गई हैं तो वहीं 47.5 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की हैं। मंगलवार को भी भारत में कोरोना वैक्सीन की 61.15 लाख खुराकें लगाई गई हैं, जिसके बाद कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75.89 करोड़ तक पहुंच गया है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें