28 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमराजनीतिशिवसेना ने मुंबई रेप को जौनपुर पैटर्न बताया,तो BJP MLA मिश्रा ने...

शिवसेना ने मुंबई रेप को जौनपुर पैटर्न बताया,तो BJP MLA मिश्रा ने की निंदा

Google News Follow

Related

मंबई। शिवसेना ने साकीनाका में एक महिला के साथ हुए बलात्कार और उसकी नृशंस हत्या के मामले में कहा कि केस की गहन जांच से पता चलेगा कि मुंबई में जौनपुर पैटर्न ने कितनी गंदगी पैदा कर दी है, शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि पुलिस अपना काम कर रही है, वहीं यूपी के जौनपुर के बीजेपी विधायक ने शिवसेना पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है,साकीनाका रेप और मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने यूपी के जौनपुर के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जौनपुर के बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने कहा है कि उनकी संवेदनाएं पीडि़त परिवार के साथ हैं,बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने कहा है कि रेप के आरोपी के गृह जिले के आधार पर पूरे जौनपुर को बदनाम करना निंदनीय है, जौनपुर से ही सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस भी निकलते हैं। शिवसेना ने ऐसा लिखकर महाराष्‍ट्र सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है, उन्‍होंने कहा कि मुंबई को विकसित करने में जौनपुर के कई लोगों का योगदान रहा है, इस बात का दर्द होता है कि बालासाहब ठाकरे ने हिंदुत्व के झंडे को बुलंद किया, लेकिन उनके बेटे मुस्लिम वोटर्स को खुश करने के लिए ओछी राजनीति करने में जुटे हैं। इस पर भाजपा के कृपाशंकर सिंह ने कहा कि एक ऐसा बयान जिसमें बलात्कार और हत्या के मामले को जिला पैटर्न कहा गया हो, वह निंदनीय है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें