31.7 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: मारियुपोल में 1000 सैनिकों ने किया सरेंडर

Russia-Ukraine War: मारियुपोल में 1000 सैनिकों ने किया सरेंडर

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

Google News Follow

Related

यूक्रेन पर रूस का आक्रमण लगातार जारी है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है। कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, ”यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने आज मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया गया सही कदम है।”

पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। इस हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

यूक्रेन-रूस युद्ध को चलते 48 दिन हो चुके हैं। रूस अब तक तबाही मचाने के अलावा कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सका है। यूक्रेन के नागरिकों ने जो साहस रूस के खिलाफ दिखाया है, उससे रूस चौंक गया है। युद्ध के लंबे चलते की आशंका के बीच चेक गणराज्य, यूक्रेनी नागरिकों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देर रहा है। जिससे नागरिक रूस का मुकाबला कर सकें।

 यह भी पढ़ें-

मुंब्रा में “कॉबिंग ऑपरेशन” की मांग – दरेकर 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,390फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें