29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाChina Plane Crash: सभी 132 यात्रियों और चालक दल की मौत

China Plane Crash: सभी 132 यात्रियों और चालक दल की मौत

एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमयू5735, करीब 29,100 फुट की ऊंचाई से दो मिनट 15 सेकंड के भीतर 9,075 फुट की ऊंचाई पर आ गई थी

Google News Follow

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप निदेशक हू झेनजियांग ने शनिवार को कहा कि इस हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न प्लेन के सभी 132 यात्रियों और चालक दल की मौत हो चुकी है| रॉयटर्स के मुताबिक हू ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि सर्च और रेस्क्यू टीम ने दुर्घटना स्थल से पीड़ितों में से 120 के डीएनए की पहचान की है|

वहीं बाद में चाइना डेली ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि दूसरा ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है| इस ब्लैक बॉक्स के मिलने से उस दुर्घटना के कारण के बारे में अहम सुराग मिल सकता है,​ ​जिसमें 132 लोगों की जान जा चुकी है|अधिकारियों ने बताया कि ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ (सीवीआर) के रूप में बरामद किए गए पहले ब्लैक बॉक्स का बीजिंग स्थित प्रयोगशाला में विश्लेषण किया जा रहा है|

दूसरा ब्लैक बॉक्स विमान के पीछे के हिस्से में था और उसे ‘फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’ (एफडीआर) बताया जा रहा है| एफडीआर में विमान की गति, ऊंचाई और दिशा के अलावा पायलट द्वारा की गई कार्रवाई और महत्वपूर्ण प्रणालियों का प्रदर्शन दर्ज होता है|

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमयू5735, करीब 29,100 फुट की ऊंचाई से दो मिनट 15 सेकंड के भीतर 9,075 फुट की ऊंचाई पर आ गई थी और पर्वतीय इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से सीवीआर मिलने की प्रतीक्षा की जा रही थी|

चीन के नागर विमानन प्रशासन के विमान सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख झू ताओ ने कहा कि वर्तमान में इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि सीवीआर की डेटा भंडारण इकाई नष्ट हो गई होगी|

यह भी पढ़ें-

Pak: मरियम ने लगाया PM इमरान और पत्नी पर 6 अरब रिश्वत का आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें