29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाPak: मरियम ने लगाया PM इमरान और पत्नी पर 6 अरब रिश्वत...

Pak: मरियम ने लगाया PM इमरान और पत्नी पर 6 अरब रिश्वत का आरोप!

मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसे ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताया| 

Google News Follow

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों एक के बाद एक मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं| विपक्ष जहां उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है, वहीं अब उनके ऊपर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है| अविश्वास प्रस्ताव की वजह से पहले ही उनकी कुर्सी खतरे में पड़ी हुई है|

दूसरी ओर, रिश्वत लेने का आरोप उनके राजनीतिक करियर पर एक बड़ा दाग लगा सकता है|  दरअसल, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने इमरान के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है|

मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसे ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताया|

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की बेटी ने लाहौर के मॉडल टाउन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए| वहीं, गृह मंत्री शेख राशिद ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में मतदान 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है|

मरियम ने लाहौर से इस्लामाबाद तक अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी मार्च का नेतृत्व किया|  इमरान पर तीखा हमला करते हुए मरियम ने कहा, ‘इमरान खान नेतृत्व वाली सरकार में तबादलों और नियुक्तियों के लिए छह अरब रुपये का यह सबसे बड़ा घोटाला है और इसके संबंध सीधे बनीगाला से हैं|’

वही, पीएमएल-एन उपाध्यक्ष मरियम ने कहा इमरान खान को इस बात का गहरा डर है कि सत्ता से बाहर होते ही उनकी ‘चोरी’ पकड़ी जाएगी|’ उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ आत्मसम्मान दिखाने और उनसे सत्ता पर बने रहने के लिए समय मांगने के बजाय इस्तीफा देने का आग्रह किया|

यह भी पढ़ें-

PM Garib Kalyan Yojana: जून तक फ्री में मिलेगा राशन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें