29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाPM Garib Kalyan Yojana: जून तक फ्री में मिलेगा राशन 

PM Garib Kalyan Yojana: जून तक फ्री में मिलेगा राशन 

यह अनाज आपको राशनकार्ड पर प्रत्येक महीने मिलने वाले अनाज से अलग होगा|

Google News Follow

देश में कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया| सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अगले दो महीने मई और जून में देने की घोषणा की है| इसके तहत गरीबों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा| सरकार के इस फैसले का लगभग 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. माना जा रहा है इससे गरीबों को राहत मिलेगी|

लाभार्थियों को मुफ्त अनाज प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने पिछले वर्ष की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के समान 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है|

सरकार द्वारा मंजूर की गई इस योजना के तहत प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज 2 महीने के लिए लगभग 80 करोड़ लोगों को दिया जाएगा| भारत सरकार इस पहल पर 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी| इसका फैसला लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब देश को कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है, तो देश के गरीबों को पोषण का समर्थन मिले|

इस योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को लाभ मिलेगा| अगर आपके राशन कार्ड में 4 लोगों के नाम दर्ज हैं तो सभी को 5-5 किलो यानी कुल कुल 20 किलो अनाज मिलेगा| यह अनाज आपको राशनकार्ड पर प्रत्येक महीने मिलने वाले अनाज से अलग होगा| यानी अगर आपको एक महीने में राशन कार्ड पर 5 किलो अनाज मिलता है तो अब मई और जून में आपको 5-5 के तहत कुल 10 किलो अनाज मिलेगा|

यह भी पढ़ें-

UP: 3 माह तक फ्री राशन, CM योगी का बड़ा ऐलान

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें