29.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाअनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा, आज CM योगी इस योजना की करेंगे...

अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा, आज CM योगी इस योजना की करेंगे शुरुआत

Google News Follow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई यानी आज बाल सेवा योजना का शुभारंभ करेंगे। कोरोना महामारी की वजह से अनाथ हुए जिले के 176 बच्चों के अभिभावकों के खातों में 12-12 हजार रुपये जमा किये जायेंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के लोकभवन में 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भी होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन व पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों के भी अफसर मौजूद रहेंगे। अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि जिले में छह ऐसे बच्चें हैं जिनके माता-पिता, दोनों की कोरोन संक्रमण से मौत हो गई। बाकी 170 बच्चों में से किसी की मां तो किसी के पिता की कोरोना से जान चली गई। सरकार इन बच्चों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ ही उनके रहने-खाने और पढ़ाई की भी व्यवस्था करेगी।
ज्यादातर बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक के पास या फिर रिश्तेदार के पास हैं। विभाग इन सभी की निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को मुख्यमंत्री, लखनऊ से इस योजना की शुरूआत करेंगे। उसी समय सभी पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के खाते में  चार हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की एक साथ 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी जाएगी। जल्द ही कोरोना से निराश्रित महिलाओं को भी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें