25 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनिया20 करोड़ व्यूज​: छाया टी-सीरीज का भोजपुरी गीत ‘बलमुआ के बलम’

20 करोड़ व्यूज​: छाया टी-सीरीज का भोजपुरी गीत ‘बलमुआ के बलम’

‘बलमुआ के बलम’ एक गेम-चेंजर के रूप में उभरकर सामने आया है, जो अपने भोजपुरी ऑडियंस के साथ ही दर्शकों की बड़ी संख्या को आकर्षित कर रहा है। 

Google News Follow

Related

टी-सीरीज का भोजपुरी हिट गीत ‘बलमुआ के बलम’ यूट्यूब पर महज आठ महीने में 20 करोड़ व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। समर सिंह और नेहा राज की आवाज में इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में अभिनेत्री नम्रता मल्ला की प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आ रही है।

इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी संगीत अब पैर पसार रहा है। यह सिर्फ अपनी जड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। ‘बलमुआ के बलम’ एक गेम-चेंजर के रूप में उभरकर सामने आया है, जो अपने भोजपुरी ऑडियंस के साथ ही दर्शकों की बड़ी संख्या को आकर्षित कर रहा है।

समर सिंह ने ‘बलमुआ के बलम’ की सफलता पर कहा, “इस गाने के लिए जो प्यार और समर्थन मिला है, वह शानदार है! भोजपुरी संगीत को 20 करोड़ व्यूज तक पहुंचते देखना साबित करता है कि हमारी संस्कृति और ध्वनि नए ऊंचाइयों तक पहुंच रही है। मैं टी-सीरीज और हमारे अद्भुत दर्शकों का आभारी हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया।”

टी-सीरीज के नेतृत्व में यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्षेत्रीय संगीत को मुख्यधारा में लाने के अवसरों को उजागर करता है। भोजपुरी ट्रैक की मांग बढ़ रही है।

भोजपुरी गाने ‘बलमुआ के बलम’ को गायक-अभिनेता समर सिंह और गायिका नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। गाने में समर सिंह के साथ अभिनेत्री-मॉडल नम्रता मल्ला हैं। गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और संगीत ए.डी.आर. आनंद ने तैयार किया है।

‘बलमुआ के बलम’ के निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। इसे असलम ने कोरियोग्राफ किया है। संगीत लेबल टी-सीरीज ने गाने का निर्माण किया है, जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव हैं।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में बिना छात्रों के चल रहे 103 सरकारी स्कूल, हजारों स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें