34 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमक्राईमनामाबकरीद पर 17 वर्षीय हिंदू दोस्त को बुलाया, चाकू मारकर की हत्या

बकरीद पर 17 वर्षीय हिंदू दोस्त को बुलाया, चाकू मारकर की हत्या

परिजनों की शिकायत में कई युवकों के नाम, हत्या के बाद इलाके में तनाव; मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य चौहान की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 28 मई की शाम नवनीत विहार कॉलोनी में हुई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की उपचार के दौरान 29 मई को मृत्यु हो गई, जिसके बाद हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।

मृतक के भाई यश चौहान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सूर्य अपने मित्र विक्की और आयुष के साथ घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान उसके परिचित असद ने फोन कर उसे गली नंबर 2 में बकरीद के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में आने के लिए कहा। शिकायत के मुताबिक सूर्य और उसके मित्र वहां पहुंचे, जहां असद के साथ नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक भी मौजूद थे।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शिकायत में कहा गया है कि कथित तौर पर आरोपियों ने सूर्य से पूछा, “क्या तुमने कभी बकरे को कटते हुए देखा है?” इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सूर्य पर चाकू से हमला कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार सूर्य के पेट में पहला वार किया गया। परिजनों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह खुद को बचाने के लिए लगभग 200 मीटर तक भागा। आरोप है कि हमलावरों ने उसका पीछा किया, उसे गिराया और फिर कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सूर्य की मां और भाई मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 29 मई की दोपहर उसकी मौत हो गई।

शुरुआत में पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। हालांकि युवक की मृत्यु के बाद मुकदमे को हत्या में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि नामजद मुख्य आरोपी असद फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई हिंदू संगठनों के सदस्य खोड़ा क्षेत्र और स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे तथा सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

मोनालिसा के पति पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्या पाकिस्तान ने ट्रम्प का प्रस्ताव ठुकराया? फिलिस्तीन और गाजा पर रुख बरकरार

चीन को अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी, “कोई भी देश एशिया-प्रशांत पर वर्चस्व नहीं थोप सकता”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें