32 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमस्पोर्ट्सहॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने किया जीत के साथ आगाज,...

हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने किया जीत के साथ आगाज, मलेशिया को 2-1 से हराया

Google News Follow

Related

भारतीय टीम ने अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार को पूल ए के अपने पहले मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 2-1 से हराया। 15 साल की फॉरवर्ड नौशीन नाज मैच की स्टार बनकर उभरीं, उन्होंने भारत के लिए दोनों गोल किए। नाज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। नाज के शानदार खेल ने भारत को तीन अहम पॉइंट दिलाने में मदद की।

शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के डिफेंस को परखा, लेकिन किसी भी टीम के हाथ सफलता नहीं लग सकी। भारत ने ज्यादा पजेशन का फायदा उठाया और कई मौके बनाए, लेकिन मलेशिया का डिफेंस शुरुआती 15 मिनटों में भारतीय टीम को बढ़त लेने से रोकने में सफल रहा।

भारत की मेहनत आखिरकार दूसरे क्वार्टर में रंग लाई। 19वें मिनट में नौशीन ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके का फायदा उठाया और मैच का पहला गोल दागा। युवा स्ट्राइकर ने सेट-पीस पर तेजी से रिएक्ट किया और गेंद को नेट में डालकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी भारत ने लगातार अटैक जारी रखे और हाफ टाइम से ठीक पहले नौशीन नाज ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। मैच के 28वें मिनट में उन्होंने मलेशियाई गोलकीपर को छकाते हुए एक तेज फिनिश किया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

ब्रेक के बाद मलेशिया ने वापसी की काफी कोशिश की और टीम आक्रामक खेल खेलती हुई नजर आई। मलेशिया को मैच में पहली सफलता 41वें मिनट में मिली, जब नूर अजली ने भारतीय डिफेंस और गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। इस गोल के बाद मलेशिया की टीम ऊर्जा से भरी दिखाई दी और उन्होंने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को दूसरा गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। बैकलाइन ने कई अटैकिंग मूव्स को सफलतापूर्वक नाकाम किया।

इस जीत से भारत पूल ए में कोरिया के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मैचों से तीन-तीन पॉइंट हासिल किए हैं, जिसमें कोरिया गोल अंतर के हिसाब से टॉप पर है। भारतीय टीम की अब अगली भिड़ंत रविवार को कोरिया से होगी।

यह भी पढ़ें:

स्विट्जरलैंड के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए 3 लोगों को किया घायल

चीन को अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी, “कोई भी देश एशिया-प्रशांत पर वर्चस्व नहीं थोप सकता”

खरीदारी का मौका? एक हफ्ते में सोना 1,000 रुपये से अधिक और चांदी 2,000 रुपये से ज्यादा सस्ती

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,469फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें