29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियास्टारलिंक के स्पेसेक्स द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए 20 सैटलाइट नीचे गिरे।

स्टारलिंक के स्पेसेक्स द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए 20 सैटलाइट नीचे गिरे।

कुछ देर में ही धरती के गुरुत्वाकर्षण ने अपना काम शुरु किया जिसके बाद सैटलाइट्स धरती के वायुमंडल घुस गए और तेजी से धरती के और आने लगे।

Google News Follow

इलोन मस्क अंतरिक्ष में सैटेलाइट को स्थापित कर उनके जरिए देश विदेशों में इंटरनेट सेवा प्रदान करने का बीड़ा उठा चुके है। इसीलिए इलोन को सैकड़ों सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में स्थापित करना होगा। इसी बीच खबर आयी है की, अपने स्टारलिंक प्रोजेक्ट के लिए स्पेसएक्स के नए फ़ैलकन-9 रॉकेट से इलोन ने 20 सैटलाइट स्थापित करने की कोशिश की पर रॉकेट के दूसरे चरण के फेल होने के कारण सैटलाइट नीचे गिरी।

दरसल कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्टारलिंक के सैटलाइट का लांच 10 जुलाई को होनेवाला था, जो तकनीकी खराबी के 11 जुलाई को किया गया। लांच में पहले चरण में रॉकेट ने अच्छा काम किया जिसके बाद राकेट के पहला चरण इजेक्ट होकर प्रशांत महासागर के फ्लोटिंग बेस पर आकर रुक गया। लेकिन दूसरे स्टेज पर फ्यूल का जलन ही नहीं हुआ, जिसका कारन लिक्विड ऑक्सीजन के लिक होना बताया जा रहा है।

इस वजह से रॉकेट वायुमंडल में धरती से मात्र 130 किमी उपर अटका रहा, जबकि उसे इससे दोगुनी दुरी तय करनी थी। कुछ देर में ही धरती के गुरुत्वाकर्षण ने अपना काम शुरु किया जिसके बाद सैटलाइट्स धरती के वायुमंडल घुस गए और तेजी से धरती के और आने लगे। वायुमंडल में घर्षण के कारण कारण सैटलाइट्स उपरी वातावरण में ही जलकर राख हो गई।

अमरीका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस घटना की जांच में लगी हुई है। इससे पहले भी स्पेसएक्स का एक रॉकेट लांच के बाद तुरंत ही फटने के कारण एडमिनिस्ट्रेशन ने उसे ग्राउंडेड कर दिया था।

यह भी पढ़े-

Budget Share Market: एक महीने में 90% रिटर्न, बजट के बाद कैसा रहेगा ‘इन’ शेयरों का प्रदर्शन? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें