27.7 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमक्राईमनामाकेरल से 27 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, कोच्चि में करते थे काम!

केरल से 27 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, कोच्चि में करते थे काम!

Google News Follow

Related

देशभर में अवैध घुसपैठियों को पकड़ने के लिए प्रशासन स्तर पर अभियान चलाए जा रहें है। इसी बीच केरल के एर्नाकुलम से 27 बांग्लादेशियों को पकड़ने की जानकारी मिली है। केरल पुलिस ने शुक्रवार (31 जनवरी) को बताया कि एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र से 27 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

बता दें की, कोच्चि में काम करने के लिए ये अवैध बांग्लादेशी नागरिक खुद को पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बताकर अनेकों जगहों पर काम करते थे। दरम्यान पुलिस ने दो हफ्ते पहले तस्लीमा बेगम नाम की 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी पाई। पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया, जिसके तहत ये सारी गिरफ्तारियां की गई है।

पुलिस को परवूर में बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की खबर मिली थी, जिसके बाद एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस की टीम ने एटीएस की मदद लेकर यह ऑपेरशन चलाया। पुलिस को दस्तावेजों की जांच से मालूम चला की ये लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो खुद को भारतीय नागरिक बता रहे है। पुलिस ने बताया है की गिरफ्तार लोगों से विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

वित्त मंत्री ने चालू वर्ष के लिए आर्थिक विकास दर की घोषणा की; निरीक्षण रिपोर्ट संसद को सौंपी!

चेन्नई में 25 साल से रहता था पाकिस्तानी मूल का आतंकवादी गिरफ्तार, 2 बीवियां और 10 बच्चे भी है!

बजट सत्र : राष्ट्रपति ​ने​ अभिभाषण में दिया विकसित भारत का संदेश,​ महाकुंभ हादसे ​पर​ जताया दुख!

गौरतलब है की, एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जनवरी महीने में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशियों की संख्या 34 पहुंच गई है। अवैध रूप से बॉर्डर पार कराने और फर्जी दस्तावेजों को दिलाने में शामिल एजेंटों को खोजने के लिए पुलिस जांच का विस्तार पश्चिम बंगाल तक जाने की तैयारी की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,678फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें