31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियापंजाब में खिलाड़ियों को 28.74 करोड़ वितरित, कोच सम्मानित!

पंजाब में खिलाड़ियों को 28.74 करोड़ वितरित, कोच सम्मानित!

एक साल में अब तक 28.74 करोड़ रुपये सम्मान के तौर पर दिए गए हैं। हमने 12 कोचों को भी सम्मानित किया है, जिन्होंने इन खिलाड़ियों को तराशा।"

Google News Follow

Related

चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित हुए।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस समारोह में 12 कोचों को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के बाद गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि खिलाड़ियों को अब तक 28.74 करोड़ की राशि सम्मान के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने एशिया कप में खेलने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को भी सराहा।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि खेल विभाग को जो भी सुझाव कमेटी की ओर से दिए गए उन पर गौर करते हुए खिलाड़ियों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।

गुलाब चंद कटारिया ने कहा, “हम खिलाड़ियों को तराशने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। स्कॉलरशिप के जरिए हम करीब 18 करोड़ से ज्यादा रकम दे चुके हैं। अवॉर्डी खिलाड़ियों को भी 8-9 करोड़ रुपये दिए गए।

कुल मिलाकर एक साल में अब तक 28.74 करोड़ रुपये सम्मान के तौर पर दिए गए हैं। हमने 12 कोचों को भी सम्मानित किया है, जिन्होंने इन खिलाड़ियों को तराशा।”

भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इस उपलब्धि पर राज्यपाल ने कहा, “एशियन चैंपियनशिप में भारत ने हॉकी में परचम लहराया। सौभाग्य से इनमें 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। यहां की खेल प्रतिभाओं ने देश का सम्मान बढ़ाया है। हम बच्चों को उत्साहित कर रहे हैं कि वह आगे भी देश का नाम रोशन करें।”

​यह भी पढ़ें-

दिव्यांका त्रिपाठी का नया अंदाज, ‘ठुमक-ठुमक’ गाने पर वीडियो वायरल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,385फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें