दूसरा वनडे: गिल-ईशान के शतक, अफगानिस्तान को 403 लक्ष्य!  

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 के स्कोर पर लगा।

दूसरा वनडे: गिल-ईशान के शतक, अफगानिस्तान को 403 लक्ष्य!  

2nd-ODI-Centuries-for-Gill-and-Ishan-target-of-403-for-Afghanistan

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर 402 बनाए हैं।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 के स्कोर पर लगा। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 39 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए भारतीय टीम की तरफ से यह सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया।

ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली। ईशान के वनडे करियर का यह दूसरा शतक था। शुभमन गिल 110 गेंदों पर 2 छक्के और 22 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए। गिल के वनडे करियर का यह 9वां शतक था।

इन दोनों के आउट होने के बाद एक समय 450 के आस-पास जाती दिख रही भारतीय पारी मुश्किल से 402 तक पहुंच सकी। भारतीय टीम निचला बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। श्रेयस अय्यर 26 और वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाए। केएल राहुल खाता नहीं खोल सकी। भारतीय टीम 49.5 ओवर में ऑलआउट हो गई।

 
यह भी पढ़ें- 

संचिता उगले मौत मामला, एआईसीडब्ल्यूए ने एसआईटी जांच मांगी!

Exit mobile version