27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियादूसरा टी20: भारत ने जीत टास गेंदबाजी चुनी, प्रिंस-सूर्यांश डेब्यू, वैभव बाहर!

दूसरा टी20: भारत ने जीत टास गेंदबाजी चुनी, प्रिंस-सूर्यांश डेब्यू, वैभव बाहर!

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं बस हालात का फायदा उठाना चाहता हूं।

Google News Follow

भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके।

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं बस हालात का फायदा उठाना चाहता हूं। हम जितनी जल्दी हो सके हालात के हिसाब से ढलना चाहते हैं। हम समझदारी से क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

हमारे पास बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हैं, सूर्यांश और प्रिंस टीम में आए हैं और अपना डेब्यू कर रहे हैं। शेडगे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल, दोनों में ही शानदार क्रिकेटर रहे हैं।” प्रिंस को लेकर कप्तान ने कहा, “मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। वह हालात के हिसाब से ढलने में माहिर हैं।”

वहीं, आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके खुश थे। हम जितनी जल्दी हो सके पिच को समझना चाहते हैं। जिस तरह से हमने पहले मैच में उन्हें रोका, वह शानदार था। हमारी टीम वही है।”

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 34 रन से गंवा चुकी है। ऐसे में उसे सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए यह मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना होगा। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवरों में 148 रन पर सिमट गई। इसी के साथ आयरलैंड ने टी20 इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया। अब आयरलैंड के पास टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का भी मौका है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।

यह भी पढ़ें-

अगर पान मसाला और गुटखा में नशीले पदार्थ पाए गए तो लगेगा बैन: डीके शिवकुमार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें