28 C
Mumbai
Thursday, April 23, 2026
होमदेश दुनियाजापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट...

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 4:53 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई।

Google News Follow

Related

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर में आए जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी। 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते सुनामी अलर्ट जारी किया गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 4:53 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई। अधिकारियों ने उस इलाके की सूची जारी कर दी है जहां सुनामी की आशंका है। कहा कि सबसे पहले ऊंची लहरें इवाते, आओमोरी और होक्काइडो प्रांतों में उठ सकती हैं।

इस बीच मीडिया से बात करते हुए, प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि सरकार ने एक इमरजेंसी टास्क फोर्स बनाई है और उन इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है।

जापानी प्रसारक एनएचके ने होक्काइडो के हाचिनोहे पोर्ट से लहरों की आशंका के चलते जहाजों को वहां से निकलते दिखाया, और स्क्रीन पर ‘सुनामी! खाली करो!’ का अलर्ट फ्लैश किया गया।

क्योदो न्यूज एजेंसी ने बताया कि जापान के मुख्य होंशू आइलैंड के उत्तरी सिरे पर आओमोरी में भूकंप के झटकों की वजह से बुलेट ट्रेन सर्विस रोक दी गईं।

जापान के सीस्मिक इंटेंसिटी स्केल पर भूकंप की तीव्रता ‘5’ मापी गई। यह इतनी ज्यादा है कि लोगों का घूमना-फिरना मुश्किल हो गया। कई जगह कंक्रीट-ब्लॉक की दीवारें गिर गईं।

जापान में दुनिया के किसी भी इलाके के बनिस्बत ज्यादा भूकंप आता है। यहां हर पांच मिनट में कम से कम एक झटका आता है। यह देश “रिंग ऑफ फायर” में बसा है।

जापान टुडे के अनुसार, होक्काइडो और तोहोकू इलाकों में अभी कोई न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चल रहा है, लेकिन होक्काइडो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के कई न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद हैं। तोहोकू इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह अपने ओनागावा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भूकंप और सुनामी के असर की जांच कर रहा है।​ 

यह भी पढ़ें- 

पीएम मोदी का राजस्थान का दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे शुभारंभ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,150फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें