28 C
Mumbai
Thursday, January 1, 2026
होमदेश दुनियावैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस गहरी खाई में...

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत 

अमृतसर से  कटरा  वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई।

Google News Follow

Related

अमृतसर से जम्मू कश्मीर (कटरा) वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि इसमें 75 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए है। उन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि यह बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। यह बस जैसे ही राष्ट्रीय हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची। बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
सीआरपीएफ के अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि इस घटना की सुबह जैसे ही जानकारी मिली। मौके के पहुंचकर हमारी टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल  पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन में पुलिस भी मदद कर रही है। बताया जा रहा है कि इस बस में बिहार के लोग सवार थे जो अमृतसर से कटरा जा रहे थे। कहा जा रहा है बस में सवार  यात्री मूल रूप से बिहार के निवासी थे। वे बच्चे के लिए मुंडन के लिए कटरा जा रहे थे। मुंडन के बाद परिवार के करीबी और सदस्य वैष्णो देवी जाने के लिए योजना बनाये थे।
इस घटना पर एलजी मनोज सिन्हा ने गहरा शोक जताया है। लोगों के मौत से बेहद आहात हूं।   शोकाकुल परिवार के साथ हमारी संवेदना है। घायलों के शीघ्र ही ठीक होने की कामना करता हूं। घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद और सहायता करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

IPL 2-023: CSK ने GT को 5 विकेट से हराया, जीता 5वां आईपीएल खिताब

दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें