29.3 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमक्राईमनामाधार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, बाद में ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया!

धार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, बाद में ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया!

युवती का आरोप है कि उसने प्यार का नाटक किया। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली एक युवती ने पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत है। उसकी करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी एक युवक से पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को दूसरे नाम और दूसरी पहचान के साथ परिचित कराया तथा स्वयं को राजपूत समुदाय का बताया। युवती का आरोप है कि उसने प्यार का नाटक किया। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिनका बाद में ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। शिकायत के अनुसार, जब उसे युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी कथित तौर पर फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।

युवती ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार शाम आरोपी से अपना मोबाइल, लैपटॉप तथा आपत्तिजनक सामग्री वापस लेने के लिए उसके गांव पहुंची थी। वहां आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और रातभर उसे घर के बाहर रखा। उसका यह भी आरोप है कि उसका मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया गया।

पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह वहां से निकलकर करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर मोहम्मदगंज थाना पहुंची और पुलिस से सुरक्षा तथा न्याय की गुहार लगाई। मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पक्ष की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें-

मंगोलिया खान क्वेस्ट अभ्यास में भारतीय सेना का दम, शांति मिशन तैयारी मजबूत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें