29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियादुबई में बनेगा भव्य राम मंदिर!

दुबई में बनेगा भव्य राम मंदिर!

Google News Follow

मुंबई। दुबई में भव्य राम मंदिर बनेगा, वह भी जल्द ही ! और महज राम मंदिर ही नहीं, बनारस का गंगा घाट, अयोध्या आदि भी आकार लेंगे वहां। हैरत हो रही होगी आपको, पर यह बिलकुल सही है, और सही यह है कि भारत दुबई में होने जा रही ‘ दुबई एक्सपो 2020 ‘ प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहा है, जिसमें वह अयोध्या, राम मंदिर, वाराणसी घाट, योग आदि अपनी आध्यात्मिक सभ्यता-संस्कृति भव्य मॉड्यूल के जरिए प्रस्तुत करेगा। इस प्रदर्शनी के जरिए समूची दुनिया में भारतीय संस्कृति को देखा जा सकेगा।

दुनिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी

दुबई एक्सपो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों में मानी जाती है, जिसे देखने दुनिया भर से लोग यहां पहुँचते हैं। प्रदर्शनी 6 महीने तक चलती है। इसमें कई देशों की सरकार व उद्योगपति शरीक हुआ करते हैं।.

चलेगी 6 माह

प्रदर्शनी 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और 31 मार्च 2022 तक चलेगी। प्रदर्शनी के लिए दुबई में भारत का स्थायी हॉल बनाया गया है, जो चार मंजिला भवन है, जिसमें ओपन स्टेज भी शामिल है।

शामिल होंगे 192 देश

5 साल में एक बार आयोजित किए जाने वाले दुबई एक्सपो में इस बार दुनिया भर के 192 देश हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत का भी समावेश है। प्रदर्शनी में विविध राज्य सरकारें और कई कंपनियां प्रतिनिधित्व करेंगी। 30 से ज्यादा सरकारी विभागों के इसमें भागीदारी दर्ज कराने की जानकारी मिली है। इस बार दुबई एक्सपो में करीब 2.5 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें