29.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियानमाज कमरा का आदेश वापस ले हेमंत सरकार!

नमाज कमरा का आदेश वापस ले हेमंत सरकार!

Google News Follow
रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज के आवंटित कमरा पर विवाद दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते चेतावनी दी। बीजेपी ने कहा कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो विधानसभा का घेराव करेगी। इतना ही नहीं राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी ने आंदोलन भी शुरू कर दिया। रविवार को बीजेपी ने 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला जलाया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने साजिश के तहत एक तरफ मंदिरों के पट बंद कर पूजा पर रोक लगा रखी है, वहीं, दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए कक्ष आवंटित कर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन और भी तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जिसे हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपमानित किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार लगातार बहुसंख्यक समाज पर हमला बोल रही है।
वोट बैंक के लिए मर्यादा भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हेमंत सरकार के फैसले से जनता में गुस्सा है। सरकार इस फैसले को वापस ले अन्यथा झारखंड की जनता सड़कों पर उतरने को विवश होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा राज्य की सर्वोच्च पंचायत है, लोकतंत्र का मंदिर है, जिसे हेमंत सरकार तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हेमंत सरकार तुष्टिकरण से भरे निर्णय लगातार ले रही है। यह फैसला पूरी तरह असंवैधानिक है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा में कमरा नंबर 348 नमाज पढ़ने के लिए आवंटित किया गया है। बीजेपी द्वारा इसका विरोध करने पर हेमंत सरकार ने इसे पुरानी परंपरा बताया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें