28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाप्रकृति की अद्भुत रचना: इस गांव में कभी नहीं होती है बारिश...

प्रकृति की अद्भुत रचना: इस गांव में कभी नहीं होती है बारिश ,जानिए क्या है वजह ?

Google News Follow
प्रकृति की रचना बहुत ही निराली है। प्रकृति ने अपनी रचना को ऐसा अमली जामा पहनाया है कि हर कोई उसकी बनावट को देखता रह जाये.आज हम ऐसे ही अजीबो- गरीब देश के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जायेंगे। अल-हुतैब गांव। जी हां ! एक ऐसा गांव जहां बारिश ही नहीं होती है।
जहां बसती है अच्छी-खासी आबादी
यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित अल-हुतैब गांव में जहां कभी भी बारिश नहीं होती हैं। ऐसा नहीं है कि यह जगह रेगिस्तान है, बल्कि यह एक गांव है, जहां लोग रहते हैं। यहां अच्छी खासी आबादी है और पर्यटकों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। पर्यटक यहां के शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहाड़ों की चोटी पर खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं।
प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला बेजोड़ 
3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है गांव यह गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गांव के चारों ओर का वातावरण काफी गर्म रहता है। हालांकि सर्दियों के दौरान सुबह के समय वातावरण बहुत ठंडा हो जाता है, लेकिन जैसे ही सूरज उगता है, लोगों को गर्मियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है। इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां कभी बारिश नहीं होती। इसकी वजह ये है कि ये गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है। बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस कर चले जाते हैं। यहां का नजारा ऐसा है, जैसा शायद ही आपने कभी कहीं देखा होगा। है न कुदरत अद्भुत  नजारा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें