29 C
Mumbai
Tuesday, September 8, 2026
होमदेश दुनियाअभय वर्मा बोले- कारगिल युद्ध में एक साल का था, एयरफोर्स अफसर...

अभय वर्मा बोले- कारगिल युद्ध में एक साल का था, एयरफोर्स अफसर बनूंगा!

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान वे महज एक साल के थे। उन्होंने कहा, "जब हमने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध जीता था, तब मैं एक साल, एक दिन का था।

Google News Follow

Related

अभिनेता अभय वर्मा वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में विंग कमांडर राजपाल ढालीवाल के रोल में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्हें कभी अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें कभी इस सीरीज का हिस्सा बनने और इंडियन एयरफोर्स का अफसर बनने का मौका मिलेगा।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान वे महज एक साल के थे। उन्होंने कहा, “जब हमने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध जीता था, तब मैं एक साल, एक दिन का था। इसलिए इस युद्ध को लेकर मेरी कोई खास याद नहीं है लेकिन स्कूल में हमें कारगिल युद्ध के बारे में जब भी पढ़ाया जाता था, तो मैं हमेशा सोचता था कि आखिर वहां क्या हुआ होगा। मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ करूंगा और इंडियन एयरफोर्स के एक बहादुर अफसर का किरदार निभाऊंगा।”

अभिनेता ने कहा कि सीरीज की कहानी जानकर उन्हें एहसास हुआ कि वे एक नागरिक के तौर पर फेल हैं। उन्होंने बताया, “ऑपरेशन सफेद सागर की कहानी जानने के बाद मुझे लगा कि मैं एक नागरिक के तौर पर फेल हो गया। हमारे हीरोज और जवानों ने हमारे लिए अपनी जान, परिवार, सब कुछ दांव पर लगा दिया।”

उन्होंने कहा, “अब मैं दो वजहों से बहुत विनम्र महसूस करता हूं, पहला कि मैं भारत जैसे महान देश का हिस्सा हूं, दूसरा कि मेरे आसपास जो कुछ भी है, उसके लिए मैं आभारी हूं। यहां तक कि मैं एक पानी के ग्लास तक के लिए उनका आभारी हूं क्योंकि अगर आज हम एसी में बैठकर बात कर रहे हैं, तो यह सब किसी के आशीर्वाद से कम नहीं है, जिसे हम हल्के में लेते हैं।”

अभय वर्मा ने वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भारतीय वायुसेना के अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर आर.एस. धालीवाल (राजपाल सिंह धालीवाल / ‘धाली’) का किरदार निभाया है। अभय वर्मा ने सीरीज में ‘धाली’ के रूप में एक ऐसे युवा फाइटर पायलट का किरदार जिया है जो शुरुआत में थोड़ा बेफिक्र और बेहद आत्मविश्वासी नजर आता है, लेकिन युद्ध की स्थिति आने पर अदम्य साहस का परिचय देता है।

यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की गाथा को दर्शाती है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,440फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
331,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें