30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाआखिर शिवसेना बंगाल के राज्यपाल को हटाने की क्यों कर रही मांग?

आखिर शिवसेना बंगाल के राज्यपाल को हटाने की क्यों कर रही मांग?

Google News Follow

मुंबई। जय श्री राम के नारे से खार खाने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दरकिनार कर भगवा पार्टी शिवसेना वहां के राज्यपाल जगदीप धनखड को हाटाने की मांग कर रही है। शिवसेना ने कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के हालात पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार तथा विपक्षी भाजपा के बीच जारी राजनीतिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कदम ‘‘संविधान के खिलाफ हैं, बंगाल में अस्थिरता और अशांति पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल को तुरंत हटाया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति समर्थन जताया था। शिवसेना ने कहा है कि तृणमूल के चार नेताओं की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से राजनीतिक बदले की बू आती है। सामना में कहा गया, ‘‘2014 के नारद स्टिंग ऑपरेशन में वे रिश्वत लेते कैमरे पर नजर आए थे। बाकी के दो आरोपी मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी जो अब भाजपा के साथ हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। भाजपा के साथ आने से और ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने से क्या वे बेदाग हो गए?’’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें