29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाअमरनाथ के बाद डोडा गुंटी वन में फटा बादल: कोई हताहत नहीं, हाईवे जाम 

अमरनाथ के बाद डोडा गुंटी वन में फटा बादल: कोई हताहत नहीं, हाईवे जाम 

Google News Follow

Related

अमरनाथ के बाद अब जम्मू कश्मीर के डोडा गुंटी वन में बादल फटने की खबर है। जिसकी वजह से हाईवे जाम हो गया है। वहीं कई गाड़ियां मिटटी में धंस गई है। इसके अलावा कैम्प में भी पानी घुस गया है। अभी तक इस हादसे में हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन आसपास कई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बताया जा रहा कि यहां आज सुबह लगभग चार बजे बादल फटने की घटना हुई। जिसकी वजह से इलाके में बाढ़ आ गई है। वहीं कई वाहन कीचड़ में फंस गए। हाईवे जाम है, लेकिन यातायात के लिए उसे बहाल कर दिया गया है। बाढ़ के पानी की वजह से सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है। इसका नतीजा यह कि आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। इधर प्रशासन राहत कार्य अभियान में जुटा हुआ।

कीचड़ में फंसी गाड़ियों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की वजह से 16 लोग की मौत हो गई जबकि चालीस से ज्यादा लोग लापता है। जिनकी खोज की जा रही है। हालांकि, अमरनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई है।

ये भी पढ़ें           

अमरनाथ त्रासदी:16 की मौत, 40 से ज्यादा लापता,अस्थाई तौर पर रुकी यात्रा

पुलिस मेरे काफिले के दौरान न रोके यातायात, यह आम आदमी की सरकार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें