29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटविपक्ष को हालात समझने की जरूरत, अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सलाह!

विपक्ष को हालात समझने की जरूरत, अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सलाह!

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि बुधवार सुबह ही शेयर बाजार में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो सकारात्मक संकेत है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने वैश्विक हालात, शेयर बाजार और भारत की कूटनीतिक भूमिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को मौजूदा हालात को समझने की जरूरत है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि बुधवार सुबह ही शेयर बाजार में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो सकारात्मक संकेत है।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी का सीधा असर भारत के आयात बिल पर पड़ता है, क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। ऐसे में इसका फायदा व्यापार और शिपिंग सेक्टर को भी मिलता है।

अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के युद्धविराम पर बोलते हुए शाइना एनसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खासियत रही है कि उन्होंने हर देश के साथ संतुलित और मजबूत संबंध बनाए हैं। चाहे इजरायल हो, ईरान हो, खाड़ी देश हों या फिर अमेरिका ही क्यों न हो, भारत ने हर जगह अपनी कूटनीतिक पकड़ मजबूत रखी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत की भूमिका हमेशा कूटनीतिक रही है, न कि सैन्य रास्ता। शाइना एनसी ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में जहां इजरायल, ईरान और खाड़ी देशों ने शिपिंग की सुरक्षा के लिए नौसेना तैनात की, वहीं अमेरिका और कतर के बीच हुए समझौते और ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम जैसे कदमों का भारत ने स्वागत किया है।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूरे संवाद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत की है। हालांकि, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ की थी। शाइना एनसी ने कहा कि इस तरह के बयान की वैश्विक स्तर पर आलोचना होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

उमर अब्दुल्ला का सवाल, 39 दिन युद्ध से अमेरिका को क्या मिला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें