28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाफायरिंग के बाद केंद्र सरकार का निर्णय? ओवैसी को मिली जेड श्रेणी...

फायरिंग के बाद केंद्र सरकार का निर्णय? ओवैसी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

Google News Follow

असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को हुई फायरिंग के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने ओवैसी की सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा की जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सूत्रों ने बताया कि उनके काफिले पर गोलीबारी किए जाने के एक दिन बाद आईएमआईएम प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है।

‘जेड श्रेणी’ चार से छह एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 22 कर्मी होते हैं। यह दिल्ली पुलिस या भारत-तिब्बत सीमा पुलिस या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल होते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को ओवैसी ने कहा कि उन्होंने कभी सुरक्षा कवर नहीं मांगा और न ही कभी करेंगे, क्योंकि उनके जीवन की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। बता दें कि दो हथियारबंद हमलावरों ने हापुड़ में ओवैसी की कार पर उस समय गोलियां चला दीं जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।यह घटना शाम छह बजे  के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें 

ओवैसी पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, देवबंद का है एक आरोपी!

सतीश पूनियां की ‘प्रतिज्ञा’: BJP के सत्ता में लौटने पर ही शाम को करूंगा भोजन    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें