29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाकार में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं!

कार में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं!

खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान - डीडीएमए

Google News Follow

देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कार अकेले बैठे व्यक्ति को भी मॉस्क लगाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन फ़िलहाल देश में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है, जिसके चलते डीडीएमए की शुक्रवार को हुई बैठक की गयी। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की हुई बैठक में बड़े फैसले लिये गए हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण दिल्ली में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने का फैसला लिया गया है।डीडीएमए सूत्रों के मुताबिक, कार में अगर आप अकेले कार ड्राइव कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। डीडीएमए ने विशेषज्ञों की सलाह, कोरोना की लगातार घटते पॉजिटिविटी रेट और कोरोना की लगातार घटते केस के आधार पर ये फैसला लिया है। देश में कोविड-19 संक्रमण रफ्तार एक बार फिर धीमी हुई है, जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी भी कोविड-19 के नए वैरियंट संक्रमण को लेकर लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है|

DDMA की वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की। बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल और कई एक्सपर्ट मौजूद रहे। इससे पहले व्यापारी संगठन कर्फ़्यू समेत अन्य पाबंदियां हटाने और पेरेंट्स  एसोसिएशन भी स्कूल खोलने की मांग कर चुके थे।

यह भी पढ़ें

फायरिंग के बाद केंद्र सरकार का निर्णय? ओवैसी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

सतीश पूनियां की ‘प्रतिज्ञा’: BJP के सत्ता में लौटने पर ही शाम को करूंगा भोजन    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें