24 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमदेश दुनियाअहमदाबाद : हनुमान मंदिर में सवा लाख आहुतियों संग विमान हादसा पीड़ितों...

अहमदाबाद : हनुमान मंदिर में सवा लाख आहुतियों संग विमान हादसा पीड़ितों को श्रद्धांजलि!

इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना करना है।

Google News Follow

Related

गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। शहर के शिव चेतन हनुमान मंदिर में तीन दिन से विशेष मंत्र जाप चल रहा है। हादसे की जगह से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित अहमदाबाद सिविल अस्पताल और क्रैश स्थल के बीच स्थित मंदिर में “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का सवा लाख बार जप किया जा रहा है।

इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना करना है। 18 जून की शाम तक लगातार जाप और सवा लाख आहुतियों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर में एक शोक सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

स्थानीय निवासी महेश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उन्होंने तीन दिन का अनुष्ठान किया है। जो लोग मारे गए हैं, उनके लिए सवा लाख बार मंत्रों का जाप किया जा रहा है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में शोक सभा रखी गई है।

महेश ने कहा, “जब प्लेन क्रैश हुआ था, उस समय हम मंदिर में थे। घटनास्थल पर हमने करीब 40-50 शव निकाले। हमें लगा कि उनकी आत्मा की शांति के लिए हमें अनुष्ठान करना चाहिए। हम 16 जून से 18 जून की शाम तक सवा लाख बार मंत्रों का जाप पूरा कर रहे हैं।”

इधर, अहमदाबाद में जहां प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़ी संख्या में यात्रियों के पासपोर्ट, मोबाइल, लैपटॉप, आईकार्ड के अलावा पैसे और गहने मिले। राजू पटेल नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने घटनास्थल से मिली सभी चीजों को पुलिस को सौंपा।

राजू पटेल ने आईएएनएस से कहा, “जब प्लेन क्रैश हुआ, हम 15 मिनट बाद वहां पहुंचे थे। मंजर बहुत भयावह था। लोगों के शव पूरी तरह जले हुए थे। रेस्क्यू के समय दो घंटे तक हम लोगों ने पुलिस और प्रशासन की मदद की।

मौके से हमें कई पासपोर्ट मिले। 50-60 हजार रुपए के करीब हमें वहां नकदी मिली। करीब 90 तोला सोना मिला। यात्रियों के बैग्स में मोबाइल, लैपटॉप, आईकार्ड थे। सारा सामान इकट्ठा करके हमने अधिकारियों को सौंपा।
यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ‘पाकिस्तान चालीसा’ पढ़ते रहते हैं : केशव प्रसाद मौर्य!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,691फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें