24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाबाल विवाह: असम में ताबतोड़ कार्रवाई पर ओवैसी ने मचाई चीख पुकार...

बाल विवाह: असम में ताबतोड़ कार्रवाई पर ओवैसी ने मचाई चीख पुकार  

जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका क्या होगा। अब उनकी देखरेख कौन करेगा।

Google News Follow

असम में बाल विवाह के आरोप में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया है। ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि जिन लडकियों की शादी हो गई है उनका क्या होगा। अब उनकी देखरेख कौन करेगा। असम में बीजेपी मुस्लिमों के खिलाफ अभियान चलाये हुए हैं।

गौरतलब है कि असम में बाल विवाह कराने और करने  वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अभी दो से तीन दिन और चलने वाला है। इस  कार्रवाई में  2170 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। जबकि 4000 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। जबकि 8000 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है। असम में यह कार्रवाई  गुवाहाटी ,गोलपारा, करीमगंज ,मोरी गांव , जोरहाट आदि गांवों में पुलिस कार्रवाई कर लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह तक 2170 लोगों को गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले कम से कम 3500 लोगों को गिरफ्तार करना होगा। बता दें कि यह कार्रवाई किसी एक समुदाय के खिलाफ नहीं की जा रही है। मौलवी, काजी  और पंडित पुजारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।  वहीं अब इस कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है कि जो लड़कियां शादीशुदा है। वे अब कहां जाएंगी, उनकी अब देखभाल कौन करेगा ? छह साल से राज्य में बीजेपी की सरकार है। तब आप क्या कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन गिरफ्तारियों से लड़कियों की और मुश्किलें  बढ़ेंगी। जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका क्या होगा वे कहां जाएंगी ,चाहे वे किसी भी समुदाय से हों। उन्होंने कहा की आपने चार हजार केस बुक कर लिए अभी और चार हजार केस दर्ज करने की बाद कर हैं। आपने राज्य में कितने  स्कूल खोले हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाती है।

ये भी पढ़ें 

ऋषि सुनक की सरकार ने पूरे किये 100 दिन, धर्म का मतलब समझाया

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद:100 करोड़ का फंड देते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा…!

कंगाल पाकिस्तान जनता का ध्यान भटकाने के लिए अलापा कश्मीर राग

अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, 8 PFI सदस्य गिरफ्तार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें